logo

रांची में जर्जर पानी टंकी गिरने से एक मजदूर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

रांची में जर्जर पानी टंकी गिरने से एक मजदूर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में जर्जर पानी टंकी के गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है, जबकि अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक, पानी टंकी की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जर्जर टंकी का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गये। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। राहत और बचाव दल मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने के प्रयास में जुटा है। मौके पर एसडीएम और कोतवाली थाना प्रभारी भी पहुंच गये हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक एक मजदूर का शव मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है।

Tags - RanchiWater Tank CollapseLaborer DeathRescue OperationJharkhand News