रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर एक प्रेरक संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा, “झारखण्ड की मेरी माताएं-बहनें आज सशक्त हो आगे बढ़ रही हैं। आप सभी आगे बढ़ते रहें, आपका यह बेटा और भाई हमेशा आपके साथ हैं।”
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ ‘जोहार’ योजना की सफलता का भी उल्लेख किया, जो वर्ल्ड बैंक के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सिर्फ चार वर्षों में इस योजना के तहत गठित 21 महिला उत्पादक समूहों ने लगभग 170 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिखाया है।

उन्होंने कांके की आशा देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज महिलाएं न सिर्फ खेती-बाड़ी और उत्पादक कार्यों में दक्ष हो रही हैं, बल्कि मुनाफा, बाजार और सौदेबाजी की बारीकियों को भी समझने लगी हैं।
वल्ड बैंक ने ट्वीट करते हुए कहा है, "आज, हम अपने व्यवसाय के हर पहलू को समझते हैं, मुनाफ़े के मार्जिन से लेकर बाज़ार के रुझानों तक। हमने साथ मिलकर बातचीत करना सीख लिया है और जानते हैं कि हमें कम पर समझौता नहीं करना है।" JOHAR के तहत कांके के उत्पादक समूह की अध्यक्ष आशा देवी से मिलिए, जो झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाली हज़ारों महिलाओं में से एक हैं।“ 'जोहार' योजना झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और संगठित बनाकर आर्थिक गतिविधियों में निर्णायक भूमिका देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
