द फॉलोअप डेस्क
रांची के रातु थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकराटोली में आज एक कुएं से एक महिला का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान संगीता देवी के रूप में की गई है, जो मूल रूप से नगड़ी की रहने वाली थी। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि संगीता देवी की शादी हाल ही में हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के मायके वालों ने महिला के पति के साथ मारपीट भी की। रातु थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
