logo

क्राइम : इन दो जिलों की घटनाएं सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे, कहीं महिला को पहाड़ी से फेंका..तो कहीं किरोसिन छिड़क लगाई आग

serengdag.jpg

लोहरदगाः
इस खबर में आप दो जिलों की घटनाएं पढ़ेंगे पहली लोहरदगा तो दूसरी पलामू की। पहली खबर में महिला को अंधविश्वास में आकर पहाड़ से नीचें फेंक दिया गया है। मामला लोहरदगा के सुदूरवर्ती सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के गणेशपुर का है। यहां अंधविश्वास में आकर पहले तो महिला की हत्या की गई उसके बाद उसके शव को पहाड़ी के नीचे फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही है.


दूसरी घटना पलामू की 
दूसरा मामला पलामू का है जहां बहनों ने अपने ही भाई को जलाने की कोशिश की है। मामला उंटारी रोड थाना क्षेत्र का है जहां तीन सगी बहनों ने अपने ही भाई की हत्या का प्रयाय किया है। तीनों बहनों ने पहले अपने भाई के सिर पर गंभीर किया, फिर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। युवक के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। 


मां की हत्या की थी युवक ने 
दरअसल 4 साल पहले युवक ने दिमागी हालत खराब थी तो उसने मां की हत्या कर दी थी। तीन साल की सजा काटने के बाद रिहा होकर युवक अपने घर में रह रहा था। गुरुवार (9 जून) को उसकी तीन बहनों ने जानलेवा हथियार से अचानक उस पर हमला कर दिया और युवक के शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दी।