logo

क्राइम : सब्जी बेचने वाली महिला से किसने निकाली दुश्मनी, गोली मारकर हुये फरार

crime_scene5.jpg

रांचीः
राजधानी रांची में आए दिन अपराधिक घटनाएं घट रही है। कभी किसी की हत्या हो रही है तो कभी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। रविवार को भी बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी बाजार में सब्जी बेचने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान 55 वर्षीय दुलारी देवी के रुप में हुई है।  बोडया इलाके की रहने वाली थी। वह प्रतिदिन चिरौंधी में दुकान लगाकर सब्जी बेचती थी। 


जमीन को लेकर विवाद 
बरियातू थानेदार ज्ञानरंजन का कहना है कि दुलारी देवी का अपनी चाची के साथ जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही इस कांड का खुलासा कर लिया जाएगा। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार 2 अपराधी मौके पर पहुंचे। बिना किसी बातचीत के दुलारी देवी को गोली मार कर फरार हो गए। दुलारी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।


CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है
पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि जमीन विवाद में दुलारी को मारा गया है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुलारी देवी के नाम पर बोड़या और अन्य इलाकों में कितनी जमीनें हैं। गौरतलब है कि इन दिनों महिलाओं को लगातार शिकार बनाया जा रहा है। बीतें दिनों अशोक नगर, तुपुदाना और अरगोड़ा में भी महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं घट चुकीं हैं।