logo

Jamtara : डायन बिसाही के शक में महिला की गला रेतकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

a366.jpg

जामताड़ा: 

झारखंड (Jharkhand) में अंधविश्वास (Superstition) के नाम पर कत्ल की एक और वारदात घटी। मामला जामताड़ा (Jamtara) के चालना पंचायत का है। यहां डायन बिसाही के शक में एक महिला की गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी गई। मृतका की पहचान सुकोती हेंब्रम के रूप में की गई है। मृतका सुकोती हेंब्रम के बेटे श्रवण बास्की ने बताया कि उसकी मां 29 जून से ही लापता थी। सोमवार (5 जुलाई) को उसका शव मिला।

 

घटना की छानबीन में जुटी पुलिस
परिजनों ने शव मिलने की सूचना जामताड़ा पुलिस (Jamtara Police) को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका के बेटे श्रवण का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी मां की हत्या कर दी। बेटे ने बताया कि तकरीबन 4 साल पहले कुछ लोगों ने उनकी मां को डायन बिसाकी का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया था। इस बात को लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी। बेटे ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी मां के खिलाफ साजिश रच रहे थे।