logo

डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या, रिश्तेदारों ने ही घटना को दिया अंजाम

सहिि.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को जब महिला अपने घर में पूजा को लेकर मिट्टी रख रही थी। इसी बात को लेकर परिजनों में विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में दोनों पक्ष से जोरदार बहस हुई। फिर बात बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गई। इस दौरान महिला गिर गईं, इसके बाद अन्य परिजनों ने ईंट पत्थर से मार कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। जिससे महिला की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। 


पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस मामले में महिला के पति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिसमे पांच लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आरोपी महिलाएं तीनों रिश्ते में गोतनी हैं जबकि अन्य दोनों देवर हैं। पति ने बताया है कि उसकी पत्नी पर सब मिलकर डायन बिसाही होने का आरोप लगाते थे। 

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने नामजद आरोपी अंजू देवी, रीता देवी और सावित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Tags - Hazaribagh news Hazaribagh news Hazaribagh latest news Hazaribagh crime Hazaribagh witch hunt