logo

जंगल में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

ेपोन4.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीहः
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के जंगल में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। महिला की लाश जंगल में अर्धनग्न हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद महिला की हत्या कर दी गई है। शव देखकर यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि एक से ज्यादा लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतका की पहचान भी नहीं हो सकी है। मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान मौके पर पहुंचे हैं। 


चरवाहे ने देखा शव 
स्थानीय मुखिया अर्जुन मरांडी ने घटना के बारे में बताया कि गुरुवार की सुबह गाय बकरी को चराने के लिए ग्रामीण जंगल की तरफ गए थे। तभी एक चरवाहे की नजर महिला की लाश पर पड़ी। उसने देखा कि मृतका की चूड़ी भी टूटी हुई थी और चेहरे पर खून का निशान है। मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि महिला को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे उसकी उम्र 35 वर्ष हो। मृतका की पहचान करने की कोशिश हो रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N