जामताड़ा
चितरंजन-जामताड़ा रेलवे मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पियरसिला गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस और रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.
केलाही गांव की कुली हेंब्रम के रूप में मृतका की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव निवासी कुली हेंब्रम (55 वर्ष), पति सुधीर हेंब्रम के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अप रेलवे लाइन के पोल संख्या 242/27 के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है.
मृतका की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
शव को कब्जे में लेने के बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों के लिखित अनुरोध और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया. परिजनों के अनुसार, मृतका की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह हादसे का शिकार हो गईं. इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
.jpeg)