logo

डीजे लदे की वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, शादी की खरीदारी कर लौट रही थी 

HBAGH19.jpeg

हजारीबाग 
जिले के बरकट्ठा में डीजे साउंड लदे वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक मृतक महिला घटना के वक्त शादी की खऱीदारी कर वापस घर लौट रही थी। वो अपने बेटे के साथ बाइक से बाजार से लौट रही थी। इस दौरान दोनों मां बेटे डीजे साउंड लदे पिकअप वैन की चपेट में आ गये। घटना पंदना मोड़ के गैडा गांव के निकट हुई है। वाहन से कुचले जाने के बाद मां और बेटे दोनों ही घायल हो गये। बाद में महिला की मौत हो गयी। 

ऐसे हुआ हादसा 

मृतक महिला का नाम पार्वती देवी औऱ उसके घायल बेटे का नाम सूरज दास बताया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मां और बेटे को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में महिला के पति मितल रविदास की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - ROADACCIDENTDEATHWOMAN