logo

ससुराल से मायके जा रही थी महिला, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि खा लिया जहर; फिर ये हुआ

deathh1.png

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गोड्डा शहर में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खुर्द डुमरिया गांव की है। यहां जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। मृतिका की शिनाख्त खुर्द डुमरिया गांव निवासी शंकर मंडल की बेटी काजल कुमारी के रूप में की गई है।

काजल की दूसरी शादी थी
मिली जानकारी के मुताबिक, मृत महिला ने पूर्व में भी एक शादी की थी। यह  महिला की दूसरी शादी थी, जो कोर्ट मैरेज थी। मृतिका की दूसरी शादी हनवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुई थी। शनिवार 28 सितंबर को महिला आपसी विवाद के कारण ससुराल से शाम के वक्त मां के घर आ रही थी। मायके आने के रास्ते में ही मृतिका ने गुस्से में आकर नशीली दवा का सेवन कर लिया। इस कारण घर पंहुचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। काजल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ली घटना की जानकारी
उक्त घटना की सूचना मिलते ही हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। 
प्रेम विवाह के बावजूद अक्सर होता था विवाद
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। बताया गया कि मृतिका ने दो शादी की थी। उसकी पहली शादी नरोत्तमपुर निवासी शिबू नाम के लड़के से हुई थी। वहीं, दूसरी शादी प्रेम प्रसंग के कारण नारायणपुर गांव में हुई थी। वर्तमान में मृतिका अपने पति के साथ नारायणपुर में ही रहती थी। लेकिन बीच-बीच में पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था। इसी विवाद से तंग आकर विवाहिता अपने मां के घर आ रही थी।

Tags - Woman died Suicide Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News