logo

केरोसिन से नहाई विवाहिता पहुंच गई थाने, पुलिस भी चौंकी; अब तक क्या पता चला

ेहकप्ाद4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूजा कुमारी नामक महिला गुरुवार को केरोसिन में सनी हुई सुखदेवनगर थाना पहुंची। उसके थाना पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एहतियातन पहले महिला के ऊपर पानी डाला। उसके कपड़े बदलवाए और फिर उसका इलाज कराया। महिला के शांत होने के बाद उससे पूछा गया कि वह क्यों इस हालत में पहुंची है तो महिला ने आपबीती सुनाई। 


उसने बताया कि उसके साथ जो घटना हुई थी, वह दहेज के कारण। पीड़िता ने बताया कि देर शाम में उसे रातू रोड के अलकापुरी स्थित ससुराल के एक कमरे में पति एवं जेठ ने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया, इसी बीच वह दोनों के चंगुल से छूटकर किसी तरह थाने पहुंची है। इसके बाद थाना से गश्ती टीम को अलकापुरी स्थित उस आवास पर भेजा गया, जहां पूजा रहती है।  


पुलिसकर्मियों ने पाया कि वह जिस कमरे में रहती है, वहां फर्श पर केरोसिन पसरा था। इसके बाद पुलिस टीम ने पति निखिल एवं बड़े भाई रोहित कुमार को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाना लाया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पूजा ने देर शाम मंदिर जाने की सूचना दी। इसके बाद उसने शरीर पर कब केरोसिन उड़ेल कर थाना पहुंच गई, इसकी जानकारी हमें नहीं है। इधर रात में पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत की।


लड़की ने  बताया है कि वह गुमला की रहने वाली है। वर्ष 2023 में मायका पक्ष ने निखिल के साथ शादी में सामर्थ्य के मुताबिक जो कुछ बन पड़ा उसके मुताबिक दान देकर विदा किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसे वह सहन कर रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को रात में उसे जलाकर मार डालने का प्रयास किया गया।

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Ranchi Update Ranchi Crime Ranchi Jharkhand