logo

‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ : गिरिडीह पुलिस ने 105 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

गिरिडीह पुलिस ने 105 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

द फॉलोअप, गिरिडीह: 

आम लोगों की खोई हुई सामान को वापस दिलाने और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली। पुलिस केंद्र परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर बरामद किए गए 105 गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। मोबाइल बरामदगी के लिए गिरिडीह पुलिस की विशेष तकनीकी टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई की। बरामद मोबाइल फोन की पहचान और सत्यापन के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

अब तक 1000 से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन बरामद

गिरिडीह पुलिस के अनुसार, ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत अब तक 1000 से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। अभियान के माध्यम से पुलिस लगातार तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल कर गुम हुए मोबाइल की तलाश कर रही है। कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह एसपी ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन और उनकी खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने गिरिडीह पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

Tags - Giridih Police Mobile Recovery Campaign Public Service