logo

पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रयास से बीसीसीएल ने 14 बंदोबस्त धारकों को दिया जमीन का पर्चा

1719.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रयास से झरिया अंचल क्षेत्र के धनसार थाना अंतर्गत चांदमारी मांझी बस्ती के रैयत एवं बंदोबस्त धारकों को बीसीसीएल द्वारा निर्गत पर्चा और जमीन क्रय समझौता पत्र वितरण किया गया। जनता मजदूर संघ बस्तकोला क्षेत्र संख्या IX के बैनर तले आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक शामिल हुईं। इस दौरान महाप्रबंधक बीसीसीएल जेसी रॉय, अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहापरियोजना पदाधिकारी एके शर्मा जमस के पदाधिकारियों के उपस्थिति थे। कुल 14 रैयतों को विधायक ने जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया

इन्हें मिला जमीन का पर्चा

1. शंभू मांझी

2. फागू मांझी

3. गोपाल सोरेन

4. प्रह्लाद सोरेन

5. शिबू हांसदा

6. धना हेंब्रम

7. जोबा हेंब्रम

8. मंगल किस्कू

9. रामेश्वर हांसदा

10. मोतीलाल बेसरा

11. छूटू बेसरा

12. प्रभु हेंब्रम

13. प्राण हेंब्रम

14. शुकुरमुनी सोरेन

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT