द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के चान्हो प्रखंड में जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। हाथियों का झुंड लगातार लोगों के घरों में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। तोड़-फोड़ के बाद वो लोगों के घर में रखे अनाज भी खा जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। जंगली हाथियों ने चान्हो के चारा गांव में उत्पात मचा रखा है। यहां 22 जंगली हाथियों के एक झुंड ने सोमवार को चारा गांव में जमकर उत्पात मचाया।
हाथियों ने वहां 2 घरों में तोड़फोड़ की और गांव में लगे फसलों को भी खा लिया। इन हाथियों ने गांव में घुसने के दौरान खेतों में लगे गन्ने और धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के टीम को दी। लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
