logo

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला: एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Screenshot_2026-05-04_104407.jpg

द फोलोअप, सरायकेला-खरसावां
सरायकेला-खरसवां जिले के चांडिल रेंज अंतर्गत तिरुलडीह थन क्षेत्र के कुकड़ प्रखंड में बीती रात जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान की मुनीराम गोराई उम्र लगभग 50 वर्ष  के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुनीराम गोराई राशन का समान लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक हुए इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचें और उचित मुआवजा व सुरक्षा का आश्वासन दें। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कुकड़ू प्रखंड के पास सड़क जाम कर दिया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।फिलहाल प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। आगे की अपडेट जल्द दी जाएगी।

Tags - Wild Elephant Attack Seraikela News Villagers Protest Road Blockade Forest Department