logo

पत्नी ने प्रेम-प्रसंग में पति की कर दी हत्या, प्रेमी ने करतूत में दिया साथ

murder21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पिपला के भागाबांध गांव के समीप जंगल में बीते शनिवार को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसकी जानकारी लोगों को रविवार को हुई। लोगों ने जैसे ही शव देखा पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सुमन टुडू और उसके प्रेमी लछु हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय मृतक का नाम परशुराम टुडू था। लोनों ने मामले को लेकर बताया कि गालूडीह के हेंदलजुड़ी निवासी लड्छु हांसदा का सुमन टुडू के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच शनिवार दोपहर परशुराम और उसकी पत्नी धान की खेती के लिए खेत में गए थे। इसके शाम में सुमन तो वापस आ गई लेकिन परशुराम देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी। जिसका शव अगली सुबह गांव के ही भागाबांध जंगल में मिली। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 

घटना की सुचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि परशुराम को लाठी और पेड़ की टहनी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। वहीं कान के निचे में भी गंभीर चोटें लगी है, शायद मौत कारण वही हो। वहीं जब पुलिस ने उसकी पत्नी सुमन से सख्ती से पूछताछ की तो सुमन ने कबूल किया कि उसका एक युवक से अवैध-संबंध है। सुमन ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिले जंगल गई थी। इसी क्रम में उसका पति वहां पहुँच गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जह्ग्दा इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने परशुराम पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं हत्या के बाद शव को जंगल में छोड़कर दोनों घर वापस लौट आये। घरवालों ने जब पूछा कि परशुराम कहाँ तो उसने बताया कि बाजार गया है।
लोगों ने बताया कि परशुराम का 15 साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था जिसके अभी 2 बच्चे भी हैं। हालांकि सुमन को हिरासत में ले लिया गया है। और फोरेंशिक टीम को जनच के लिए बुला लिया गया है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jamshedpur latest news jamshedpur khabar