logo

गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी को झारखंड के कौन से मंत्री कहां करेंगे झंडोत्तोलन, जानिये डिटेल

338px-The_Flag_of_India_on_Republic_Day.jpg

रांचीः
गणतंत्र दिवस समारोह 2022 को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने बताया  है कि राज्य के मंत्रियों द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया जायेगा। इस क्रम में मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़, मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदग्गा, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा, मंत्री चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावां,  मंत्री जगरनाथ महतो बोकारो, मंत्री जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम,  मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, मंत्री बादल गिरिडीह, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा,  मंत्री हफीजुल हसन देवघर जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेगें। 


 

राज्यपाल रांची में करेंगे झंडोत्तोलन
गणतंत्र दिवस के अवसर राज्यपाल रांची के मोरहाबादी मैदान में एवं मुख्यमंत्री दुमका के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह में कुहासा उस दिन भी रहने की संभावना है। मोरहाबादी में होनेवाले मुख्य समारोह को लेकर मैदान में अतिथियों के लिए स्टेज व साउंड बॉक्स के लिए टॉवर आदि का निर्माण किया जा रहा है।