logo

पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो फांसी पर लटककर दे दी जान, यहां हुई घटना 

फांसी.jpg

दुमका 
सदर प्रखंड के डहरलंगी गांव में पत्नी ने पति को शऱाब पीने से रोका तो पति ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मिली खबर के मुताबिक शुक्रवार की रात शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद शनिवार की सुबह रूबीलाल हांसदा (35) ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मीडिया को इसकी जानकारी आज मिली है।  

सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गांव जाकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक रूबीलाल 15 दिन पहले असम में मजदूरी कर लौटा था। तीन बच्चों का पिता रूबीलाल असम में मजदूरी करता था। घर आने के बाद लगातार शराब पी रहा था। 

शुक्रवार की शाम नशे की हालत में घर आया तो पत्नी ने समझाने का प्रयास किया। उसे फिर से शराब नहीं पीने का दबाव डाला। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद घर के सभी सदस्य सो गए। शनिवार की सुबह मौका पाकर रूबीलाल ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने उसे लटके देखा तो शोर मचाया। घर के सभी सदस्यों ने नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों ने दोपहर को एंबुलेंस चालक को फोन कर सारी बताई। चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एएसआई मुश्ताक आलम पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच शव को मेडिकल कालेज अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे राहुल ने बताया कि शराब पीने को लेकर पिता की मां से कहासुनी हुई थी। सुबह उनका शव लटका मिला। एएसआइ ने बताया कि पारिवारिक कारणों की वजह से उसने जान दी है।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Dumka News Dumka Hindi News