द फॉलोअप डेस्क, रांची:
आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत के सुसाइड केस में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी का बयान सामने आया है। उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से पूरे मामले की जानकारी दी है। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि दोपहर को करीब 12:15 बजे पिठोरिया थानाक्षेत्र से सूचना मिली कि निशा कुमारी भगत ने आत्महत्या का प्रयास किया है। हमें उनके द्वारा किए गये फेसबुक लाइव की भी जानकारी दी गई थी। ग्रामीण एसपी के मुताबिक पिठोरिया थाने की पुलिस जब निशा कुमारी भगत के घर पहुंची तो पुष्टि की कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस तुरंत उनको नजदीकी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Tribal activist Nisha Kumari died by suicide | Gaurav Goswami, Superintendent of Police (SP) Rural, Ranchi says, "Around 12:15 PM, within the jurisdiction of the Pithora police station, we received information—partly through a Facebook Live broadcast on her Facebook page—that she had attempted suicide. Upon arriving at her residence, the police team from Pithora confirmed that a suicide attempt had taken place. They immediately attempted to transport her to the nearest hospital, but the doctors declared her dead upon arrival. Subsequently, our Forensic Science Laboratory (FSL) team visited Nisha Bhagat’s home to collect and scientifically examine all technical and other forms of evidence. A post-mortem examination was also conducted by a medical board. We have registered a case of 'Unnatural Death' (UD) and are conducting a thorough investigation into all aspects of the incident...Everything is currently under investigation. We are looking into every point you have raised; however, it would be inappropriate to comment on any specific detail before the investigation is complete. Once the investigation concludes, all findings will be shared with you. Regarding the allegation she made against a police officer—specifically the officer in charge of the Pithora police station—claiming that there was no positive response despite multiple complaints: as I stated, everything is part of the ongoing investigation. Once the inquiry is complete, all details will be shared with you..."
— ANI (@ANI) November 6, 2026
जांच पूरी होने पर निष्कर्ष साझा किया जायेगा
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के मुताबिक एफएसएल की टीम निशा कुमारी भगत के घर पर पहुंची और वैज्ञानिक जांच के जरिए कई साक्ष्य जुटाए। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। निशा कुमारी भगत सुसाइड केस में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि निशा भगत सुसाइड केस में सभी विवरणों पर गौर किया जा रहा है और फिलहाल सबकुछ जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी खास विवरण पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। जांच पूरी होने का बाद सारे निष्कर्म साझा किए जाएंगे।
पिठोरिया थाना प्रभारी पर लगे आरोप कि उन्होंने कई बार शिकायत मिलने के बावजूद कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, यह भी जांच का हिस्सा है। जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

निशा उरांव ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए
गौरतलब है कि आदिवासी नेत्री निशा उरांव ने आज फेसबुक लाइव में झारखंड सरकार, रांची पुलिस प्रशासन और सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की पर उनको परेशान करने का आरोप लगाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रिम्स अस्पताल में निशा भगत के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। निशा कुमारी भगत के पिता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।