logo

शनिवार की रात को क्या हुआ था रांची के एक्सट्रीम बार में, पुलिस ऐसे पहुंची कातिलों तक 

kkkkk.jpg


द फॉलोअप डेस्क, रांची 
रांची के एक्स्ट्रीम बार हत्यकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अभिषेक की गिरफ्तारी से पहले उसके 3 दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने फरार अभिषेक को बिहार के गया जिले से धर दबोचा है। बार में डीजे सैंडी की हत्या करने के बाद अभिषेक फरार हो गया था। पुलिस 12 घंटे के अंदर अभिषेक को पकड़ने में कामयाब रही।

रविवार की देर रात चुटिया थानाक्षेत्र के एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार में डीजे सैंडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, रविवार की रात 10।30 बजे बार के बाउंसर और ग्राहक के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर चुटिया थाना ले गई थी। कुछ ही घंटे बीतने के बाद मारपीट में शामिल कुछ लोग वापस बार आये और उनमे से अभिषेक नाम व्यक्ति बार में डीजे संचालक सैंडी की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा घटनाक्रम बार के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी ने सैंडी को गोली मारी। अभिषेक बिल्डिंग के दूसरे मंजिल तक हत्यार के साथ लिफ्ट से बाहर निकलता है। लिफ्ट के पास ही सैंडी  को खड़ा देख उसके छाती में गोली दाग देता है। सैंडी की गोली लगने से मौत हो जाती है। बाद में अभिषेक नीचे उतरकर बार के शीशे पर फायरिंग करता है और वहां से फरार हो जाता है।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक के 3 अन्य सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। रांची से मिथुन और समीरउद्दीन और रामगहद से प्रतिक से सख्ती से पूछताछ के बाद यह पता चलता है कि अभिषेक रांची के सेल सिटी का रहने वाला है। हत्या के बाद वह बिहार भाग रहा था। पुलिस ने सूत्र और तकनीक की मदद से अभिषेक को गया जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभिषेक के पास से 2 हत्यार मिले हैं। जांच के बाद दोनों हत्यार के लाइसेंस फर्जी पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट मामले में अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डीजे सैंडी हत्याकांड में 10 गिरफ्तार 
रांची के एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार हत्याकांड मामले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या से पहले बार के बाउंसर और ग्राहक के बीच मारपीट में शामिल बार संचालक विशाल चौधरी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले सभी लोगों को हिरसात में लेकर उनका मेडिकल कराया गया फिर उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि रविवार की रात चुटिया थानाक्षेत्र के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया था। पुलिस ने 15 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर लिया था। हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। मामूली विवाद में अभिषेक सिंह उर्फ़ विक्की नाम के शख्स ने बार में डीजे सैंडी को गोली मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अब तक इस हत्याकांड में 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

Tags - ranchi extreme bar murder caseranchi policecrime newshindi news