logo

पाकुड़ में वेब सीरीज 'बंदवा बिहा' की शूटिंग, दिल्ली, बनारस और स्थानीय कलाकारों ने निभाए महत्वपूर्ण किरदार

nyjnet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ जिले में बीते रात वेब सीरीज बंदवा बिहा की शूटिंग गोकुलपुर स्थित राजबाड़ी लड्डूबाबू आम बागान में की गई। शूटिंग में दिल्ली, बनारस और पाकुड़ के कलाकारों को अपने-अपने किरदारों में अभिनय करते देखा गया। इस दौरान वेब सीरीज के एक्टर और एक्ट्रेस ने "द फॉलोऑफ" टीम के साथ खास बातचीत की और कहा यह सिरीज यथार्थवादी कहानियों, बोल्ड विषयों और उच्च गुणवत्ता के कारण दर्शकों, विशेष रूप से युवाओं को काफी आकर्षित करेगी. यह फिल्में की तुलना में लंबे समय तक चलेगी. वेब सीरीज के डायरेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि शूटिंग के दौरान पाकुड़ के लोगों से काफी मदद मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह सीरीज का सीजन 2 की शूटिंग चल रही है। इसे यूट्यूब और अन्य OTT प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

Tags - Web series shooting in Pakur Pakur web series filming Delhi Banaras Pakur actors web series Bandwa Biha season 2 shoot Realistic web series India Bold topic web series for youth High-quality web series online Web series release YouTube and OTT P