logo

झारखंड में बदलेगा मौसम, 24 और 25 फरवरी को बारिश की संभावना

mausam78.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 और 25 फरवरी को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची समेत खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

वहीं बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जैसे मध्य जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ स्थानों पर गर्जन की स्थिति बन सकती है। इसके विपरीत उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में फिलहाल व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि इन इलाकों में सुबह के समय हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की मौजूदगी के बावजूद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है। दक्षिणी झारखंड में हल्की बारिश से शाम का मौसम

सुहावना रह सकता है, जबकि दिन में हल्की गर्मी का एहसास होगा। विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय ताजा मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने को कहा गया है।

Tags - Jharkhand Weather Update Western Disturbance Rain Forecast 24 February Rain Forecast 25 February Light Rain संभावना Thunderstorm Alert Ranchi Weather Khunti Weather Gumla Weather Simdega Weather West Singhbhum Weather Seraikela Kharsawan Weathe