logo

Jharkhand Weather Update : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से छाएंगे बदल; बढ़ेगी ठिठुरन

ूपोल्1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज सुबह से ही मौसम साफ है। राजधानी रांची में धूप खिली है। लेकिन अगले दो दिन में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 25 नवंबर तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहेंगे। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। 26 व 27 नवंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा। 


कनकनी में होगा इजाफा 
बादल छाने के दौरान दिन के दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री तक कमी आ सकती है। इससे दिन के दौरान ठंड लग सकती है, जबकि रात के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक की वृद्धि होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 और 29 नवंबर के बाद राज्य के ऊपर से बादल छंटने के बाद रात की कनकनी में इजाफा होने के साथ कुहासा भी छाएगा। इससे सुबह की कनकनी बढ़ेगी।


धान की कटाई शुरू कर सकते हैं
मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि यदि धान की फसल परिपक्व हो गई हो तो कटाई शुरू कर देनी चाहिए । फसल कटाई के बाद फसल को 2-3 दिनों तक खेत में सुखा लें, इसके बाद ही थ्रेसिंग करें। भंडारण से पहले दानों को अच्छी तरह सुखा लेने की सलाह दी गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N