द फॉलोअप डेस्क
आज 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा आज 32 डिग्री तक झारखंड में ठंड खत्म होने के कगार पर है। बताते चलें कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण मौसम के मिजाज में लगातार बदलाब होती दिख रही है। जहां कि दोपहर में गर्मी का एहसास होता है तो वहीं, शाम से लेकर रात तक सर्दी का एहसास होता है। ऐसे में लोग भी कंफ्यूज हैं। वहीं, आज 32 डिग्री तक पारा जाने की संभावना भी जताई जा रही है। बताते चलें कि आज रांची, जमशेदपुर, सराकेला-खरसांवा समेत राज्य के कई जिलों में दोपहर में धूप निकलने वाली है। बताते चलें कि राज्य में महाशिवरात्री पूरे धूम-धाम से मनाई जा रही है।
.jpeg)
जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेटिंग भी लगाई गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। ऐसे में आज लोगों के जानना जरूरी हो जाता है कि राज्य में आज मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के रांची में अधिकतम तापमान 27 न्यूनतम तापमान 11, खूंटी में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12, गुमला में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11, तो वहीं, पलामू में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मोसम विभाग की माने तो पश्चिम सिंहभूम में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।आज 15 फरवरी राजधानी समेत पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे न्यूनतम तापमान डालटोनगंज में 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।