logo

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

bihar_mausam.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में अगले 24 घंटें बादल छाए रहने की संभावना बतायी है। वहीं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी है। वहीं 12-13 मार्च से मौसम सामान्य होने के साथ बादल छंटने से तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट के आसार हैं गिरावट आएगी। हालांकि, मंगलवार को राज्य के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। 

 

उत्तरी भागों के 8 जिलों के पूर्वी और पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया सहित किशनगंज जिले में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं। ज्यादातर भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज सबसे गर्म स्थान रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस बीते 15 वर्षों के दौरान सर्वाधिक दर्ज किया गया।

Tags - Bihar Weather Update Patna Meteorological Centre Bihar Weather Forecast Cloudy Weather Bihar Rain Alert Bihar Thunderstorm Warning Bihar Lightning Alert Bihar North Bihar Weather East Champaran Weather West Champaran Weather Sheohar Weather Sit