logo

मौसम के रंग : झारखंड में सर्दी से मिलने लगी राहत, 20 फरवरी से बारिश की संभावना

weather1.jpg

रांची:

देश समेत झारखंड में भी मौसम अब करवट ले रहा है। कंपकपाती ठंड से धीरे-धीरे राहत लोगों को मिलने लगी है। हालांकि किसी को सर्दी अधिक पंसद आती है, तो किसी को गर्मी या बरसात। धूप आज राजधानी रांची समेत कई इलाकों में खिली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जाती सर्दी बारिश के सबब बढ़ेगी। इसकी संभावना है कि वर्षा जल्द हो।


इन जिलों में होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिको ने कहा है कि झारखंड में फिर से बादल छाये रहने के आसार दिख रहे हैं। 20 से 22 फरवरी तक राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं कम बारिश हो सकती है। बादल तो 19 फरवरी से ही मंडराने लगेंगे।


दिल्ली में मिली ठंड से राहत 
इधर, देश की राजधानी दिल्ली में भी कितने दिनों बाद ठंड से राहत मिली है। कड़ाके की धूप निकली हुई है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार दिल्ली में बारिश कम होने की संभावना है ।सुबह साढ़े आठ बजे से ही 86 प्रतिशत ह्यूमिडीटू साथ ही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

यह कॉपी प्रशिक्षु निशा नायक की लिखी हुई है।