logo

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी; इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

weather12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है, जबकि कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को राजधानी रांची समेत बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

9 जिलों में बढ़ेगा तापमान 
वहीं संथाल परगना और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा में गर्मी का असर बढ़ने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह के अंत तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो 6 जून तक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 

Tags - Jharkhand Weather Update todayJharkhand Rain AlertJharkhand HeatwaveRanchi WeatherWeather News Jharkhand