logo

इंडिया गठबंधन के कुशासन का अंत कर हम चैन की सांस लेंगे : शिवराज सिंह चौहान

ल्ो.jpg

रोटी, माटी और बेटी को बचाना है, झारखंड की बदली डेमोग्राफी को भी ठीक करना है : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में एनडीए गठबंधन लड़ेगा चुनाव : हिमंत बिस्वा सरमा

वर्तमान सरकार से हर कोई त्रस्त है : सुदेश महतो

बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट से लड़ेगी चुनाव


रांची 


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन 18 अक्टूबर को किया गया। प्रेस वार्ता को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत का निर्माण कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज एनडीए विकास और सुशासन का प्रतीक है। झारखंड में भी चुनाव का बिगुल बज चुका है। इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। झारखंड के लिए चुनाव सत्ता पर काबिज होने का चुनाव नहीं है यह झारखंड की अस्मिता बचाने का चुनाव है। झारखंड में माटी, बेटी, रोटी बचे। नौजवानों के रोजगार सुरक्षित हो। महिला सशक्तिकरण हो। गरीबों का कल्याण हो। किसानों का उद्धार हो। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में किसान, महिला, मजदूर, नौजवान सब ने खुद को ठगा महसूस किया। एनडीए गठबंधन चाहेगी कि जनता को इस तकलीफ से मुक्त किया जाए। लोगों को सुरक्षा देना, मां-बहनों को सशक्त करना बेहद ही जरूरी है। पिछली सरकार ने नौजवानों के सामने लंबी चौड़ी घोषणा की थी। हालांकि एक भी घोषणा पूरी नहीं की गई। युवाओं को 5 लाख नौकरी देने का वादा सरकार ने किया था। अपने पिता की कसम खाई थी कि 5 लाख नौकरी नहीं दे पाए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। पिता की कसम खाने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति वादा पूरा नहीं करता है, ऐसे व्यक्ति पर जनता और नौजवान कितना भरोसा करेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा। आजसू 10 सीट में चुनाव लड़ेगी। इसमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर शामिल हैं। जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ जेडीयू लड़ेगी। लोजपा चतरा सीट से चुनाव लड़ेगी। अन्य सीट पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए का नेतृत्व में झारखंड में चुनाव लड़ा जाएगा। जनता दोनों दलों को साथ में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से हर कोई त्रस्त है। हर कोई तकलीफ में है। हर वर्ग इस निजात पाना चाहता है।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly