logo

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार शुरू, प्रशासन ने छोड़े आंसू गैस के गोले

kainan.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भाजपा का सचिवालय घेराव कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रोजेक्ट भवन की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। अभी चलने की शुरुआत ही हुई है और प्रशासन की तरफ से वाटर कैनन शुरू कर दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार पानी की बौछार की जा रही है। लेकिन अभी कार्यकर्ता डटे हुए हैं। वह इस प्रयास में है कि बैरिकेडिंग को तोड़कर व प्रोजेक्ट भवन की ओर आगे बढ़ कर ही रहे। प्रशासन की तरफ से आसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। लाठी से पीटा भी जा रहा है। कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन आमने-सामने हैं। एक तरफ जहां प्रशासन पूरी मुस्तैदी से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही है। तो वहीं हजारों लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता भी बैरिकेडिंग तोड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि चाहे प्रशासन कुछ भी कर ले वह किसी से डरने वाले नहीं है। हेमंत सरकार से राज्य की जनता त्रस्त हो गई है इस कारण वह अब चुप नहीं बैठेंगे। बता दें कि 1500 की संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। ड्रोन से विशेष निगरानी की जा रही है।