logo

राजधानी : रांची के अरगोड़ा की यह तस्वीर है-नहर में तब्दील सड़क

argoda11.jpg

रांची:

यह कोई नहर नहीं है, कि जिसमें मजबूरन बाइक को उतार दिया गया हो, बल्कि यह सूबे की राजधानी की एक सड़क की तस्वीर है, जिसमें बाढ़ उतर आई है। हालांकि आज इतनी बारिश भी नहीं हुई है, कल भी वर्षा का पानी सड़क पर जमा नहीं हुआ था। आखिर ऐसा हुआ कैसे, चलिये जानते हैं।

 

दरअसल रांची के अरगोड़ा इलाके में पानी की पाइप फट गयी है। जिससे पानी सड़क पर आ गया। बताया जा रहा है कि रात में ड्रिलिंग के दौरान पानी की पाइप फट गयी थी। हजारों लीटर पानी रोड पर बह रहा है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

बता दें कि आसपास के इलाकों में इसी पाइप से जलापूर्ति की जाती थी। पाइप फटने से लोगों को पानी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी है। पानी काफी तेज़ बह रहा है, जिसके कारण लोगों को पानी में घुस कर रोड क्रॉस करना पड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक पानी सप्लाई को बंद करा दिया गया है।