logo

स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

kharkai1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्वी सिंहभूम जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऐसे में जनसाधारण से अपील की गई है कि नदी किनारे की ओर नहीं जाएं, जिससे कोई जनहानि हो। वहीं लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है। दोनों नदियों के तटीय इलाके एवं डूब क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील प्रशासन की ओर से की गयी है।
स्वर्णरेखा नदी, जो मैंगो ब्रिज के पास मापी जाती है, उसका वर्तमान जलस्तर 122.06 मीटर है, जबकि इसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। इसी तरह, खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर ब्रिज के पास 131.60 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 129 मीटर है।
ऐसे में प्रशासन ने नदियों के तटीय इलाकों और इन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।  वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल तैयार हैं।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar Subarnarekha River Kharkai River jamshedpur news east singhbhum east singhbhum news