logo

बालकनी से गिर गया था पानी, भीड़ ने फूंक दिया महिला का घर; रांची के बरियातू में उपद्रव

FIRE.jpg

रांची 

झारखंड की राजधानी रांची में पानी गिरने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां बरियातू के जनता फ्लैट में रह रही महिला से सफाई के दौरान बालकनी से पानी गिर गया। इसे लेकर जनता फ्लैट में रह रही महिला औऱ मनोज में विवाद होने लगा। देखते-देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खबर है कि मनोज और उनके समर्थकों ने महिला की घर में आग लगा दी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर में रखे लगभग सभी कीमती सामान जल कर राख हो गये। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। महिला का कहना है कि आग से घऱ के कई कीमती सामान जल गये हैं। 

मामले में प्राथमिकी दर्ज 

बरियातू थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वो घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच कुछ पानी उनकी बालकनी से नीचे गिर गया। इसे लेकर मनोज उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर के बाद मनोज के कुछ औऱ समर्थक आ गये। फ्लैट में भीड़ लग गयी। भीड़ में शामिल लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद महिला के घऱ में आग लगा दी। आग ने कुछ ही समय में भयानक रूप धारण कर लिया। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा। फायर बिग्रेड दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला का काफी नुकसान हो चुका था। 

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप 

मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में जनता फ्लैट के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद में इतना बड़ा हादसा हो गया। हालांकि लोगों ने महिला के घऱ में रखे सामान को बचाने की भरपुर कोशिश की। लेकिन आग की लपटों ने देखते ही देखते घर में रखे पलंग, अलमीरा, फ्रीज और अन्य किमती सामान को राख कर दिया।