logo

गढ़वा में पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक में छिड़ी जुबानी जंग, लगे आरोप-प्रत्यारोप; माजरा क्या है!

mla1.jpg

गढ़वा:

गढ़वा के चेतना में बीते 11 जुलाई को हुई मारपीट की घटना को लेकर पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर और मौजूदा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। गौरतलब है कि शाहरुख नाम के लड़के ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर रूपम चंद्रवंशी नाम के युवक की पिटाई की थी। आज, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर की पहल पर शाहरुख और रूपम चंद्रवंशी ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कहा कि हम एक परिवार हैं। मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर उक्त मामले में सियासत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक को मिथिलेश-फोबिया हो गया है।

मिथिलेश ठाकुर ने विधायक पर लगाए आरोप

पूर्व मंत्री ने कहा कि शहर में घटित किसी भी घटना के लिए भाजपा विधायक मुझे जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने भाजपा विधायक को विकास विरोधी कहते हुए अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा विधायक पर धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति करने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।


भाजपा विधायक ने प्रत्युत्तर में क्या कहा!

जवाब में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मैं राजनीतिज्ञ हूं और मेरा काम राजनीति करना है। उन्होंने कहा कि यदि मैं राजनीति नहीं करूं तो क्या करूं? बीजेपी विधायक ने कहा कि बीते कल रूपम चंद्रवंशी उनके पास आया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने युवक की जिले के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कराई थी। सुलह के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किस परिस्थिति में बदल गया, पता नहीं।

 

Tags - Jharkhand NewsGarhwa NewsMithilesh ThakurSatyendranath Tiwari