logo

JPSC : एक हाथ से सफलता की कहानी लिखने वाले विष्णु मुंडा को उड़ान आईएएस के निदेशक ने किया सम्मानित

hbaggh.jpg

हजारीबाग 
झारखंड के विष्णु मुंडा, जिन्होंने शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए JPSC परीक्षा में 282वीं रैंक हासिल की, को आज उड़ान आईएएस के निदेशक अरुण सर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अरुण सर स्वयं रांची से हजारीबाग पहुंचे, जहाँ विष्णु वर्तमान में एक छात्रावास में रह रहे हैं। उन्होंने विष्णु को मिठाई और प्रेरणादायक पुस्तकें भेंट कीं, साथ ही आर्थिक सहयोग देकर उनका उत्साह भी बढ़ाया।
विष्णु मुंडा ने कहा, "मैं सर से कभी नहीं मिला था, लेकिन उनकी संस्था के बारे में बहुत सुना था। आज जब वो खुद मेरे हॉस्टल आए, तो यह मेरे लिए बहुत गर्व और भावुक करने वाला क्षण था। मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूँ।"


गौरतलब है कि अरुण सर लगातार ऐसे मेधावी छात्रों की मदद कर रहे हैं जो कठिन परिस्थितियों से निकलकर सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच रहे हैं। बीते दिन ही वे दुमका की बबीता पहाड़िया से मिलने 300 किलोमीटर दूर उनके गाँव पहुँचे थे। बबीता भी JPSC में सफल हुई हैं और अत्यंत गरीब परिवार से आती हैं। अरुण सर का यह प्रयास न केवल छात्रों को प्रेरणा दे रहा है, बल्कि पूरे झारखंड में एक सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल भी बना रहा है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News