logo

वीआईपी दर्शन बंद रहेगा, एआई का उपयोग और 24 घंटे व्हाट्सएप ग्रुप पर संपर्क में रहेंगे अधिकारी

वीआईपी दर्शन बंद रहेगा, एआई का उपयोग और 24 घंटे व्हाट्सएप ग्रुप पर संपर्क में रहेंगे अधिकारी

द फॉलोअप, रांची
देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर शनिवार को देवघर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। संतालपरगना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों राज्यों के संबंधित प्रमंडल के आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से देवघर और बासुकीनाथ तक आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि दोनों राज्यों के अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित आधुनिक सूचना तकनीक के माध्यम से 24 घंटे संपर्क में रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस बार सूचना आदान-प्रदान और भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी उपयोग किया जाएगा।


सुरक्षा और सुव्यवस्था को लेकर लिए गए प्रमुख निर्णय

झारखंड और बिहार के अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य आधुनिक सूचना तकनीक के माध्यम से चौबीसों घंटे संपर्क में रहेंगे।
मेला के दौरान बार सूचना आदान-प्रदान और भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, देवघर, दुमका और गोड्डा सहित सीमावर्ती जिलों के बीच सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर निरंतर समन्वय बनाया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए डबल डेकर कांवरिया वाहनों और वाहनों की छत पर श्रद्धालुओं को बैठाकर लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रावणी मेला 2026 के दौरान वीआईपी अथवा आउट ऑफ टर्न दर्शन की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी।
भीड़ प्रबंधन के लिए विभिन्न स्थानों पर होल्डिंग प्वाइंट और टेंट सिटी बनाए गए हैं।
छोटे बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के पास परिजनों का मोबाइल नंबर या पता रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कांवरिया पथ, अंतरराज्यीय सीमा और प्रमुख मार्गों पर सघन गश्ती, चेकनाका और आपातकालीन टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

Tags - Deoghar world-famous Shravani Mela Bihar Jharkhand inter-state meeting