logo

JPSC-JSSC के आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे विनोद सिंह, बोले- निष्पक्ष जांच से ही लौटेगा छात्रों का भरोसा

BINODML06.jpg

रांची 
जेपीएससी और जेएसएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने आज बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि छात्रों की मांग जायज है। सरकार इस दिशा में जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जहां तक बात सीबीआई जांच की है, तो इससे पहले भी सीबीआई जांच का कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए जिससे छात्रों का भरोसा सरकार पर फिर से बने। सिंह के साथ छात्रों से मिलने माले विधायक चन्द्रदेव महतो और अरुप चटर्जी भी पहुंचे। 

Tags - JPSC JSSC VinodSingh StudentProtest Investigation