logo

डिमना रिजॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 युवक-युवतियां, ग्रामीणों ने काटा बवाल

a1032.jpg

जमशेदपुर:

पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम थानाक्षेत्र स्थित डिमना का चर्चित लेक व्यू होटल एंड रिजॉर्ट एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। रविवार को उस समय इलाके में हड़कंप मच गया, जब दर्जनों ग्रामीण हथियारों के साथ रिसोर्ट परिसर में पहुंच गये और वहां मौजूद 3 युवतियों समेत 6 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि रिसोर्ट में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां और कथित देह व्यापार चल रहा है। उनका कहना है कि जिस तरह शहरों में होटल संस्कृति को लेकर सवाल उठते रहे हैं, उसी तर्ज पर यह रिसोर्ट ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रहा है। इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने रिजॉर्ट में छापेमारी की।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी को बंधक बना लिया और रिसॉर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों के अचानक पहुंचने से परिसर में अफरा-तफरी मच गयी और स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

पुलिस ने मामले को शांत कराया
इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने रिसोर्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन भी किया और कथित पतंजलि सेंटर को तत्काल बंद करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि रिजॉर्ट अवैध काम का अड्डा बन गया है। हर दिन यहां बाहर से युवक और युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां बंद कमरों में गलत गतिविधियां हो रही हैं, जिसे ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि योग और पतंजलि केंद्र की आड़ में अवैध गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

पहले भी पहली है देह-व्यापार की शिकायत
गौरतलब है कि इससे पहले भी यह रिसोर्ट संदिग्ध गतिविधियों और कथित देह व्यापार को लेकर कई बार सुर्खियों में रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गये युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Tags - Jharkhand NewsProstitutionDimna Resort ProstitutionCrime NewsJamshedpur Police