मझिगांव/गढ़वा:
गढ़वा के मझिआंव में डोमनी नदी पर पुलिया और PCC सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मझिआंव-बिशुनपुरा मुख्य सड़क को करीब 4 घंटे तक जाम रखा। जाम की सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपायुक्त के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। विधायक ने कहा कि फंड नहीं मिला तो मिशन जन कल्याण के तहत निर्माण कराया जाएगा।

2 दर्जन से ज्यादा गांवों के आवागमन का साधन
डोमनी नदी पर पुलिया और PCC सड़क नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने गोपालपुर मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता 2 दर्जन से अधिक गांवों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। बरसात में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक मरीजों को भी खाट पर लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। काफी समय से पुलिया और सड़क की मांग कर रहे हैं। बरसात में आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।

मानसून के बाद सड़क निर्माण किया दिया भरोसा
जाम की सूचना पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने उपायुक्त से फोन पर बात कर ग्रामीणों की समस्या रखी। अगर विधायक मद से फंड नहीं मिला तो मिशन जन कल्याण के तहत पुलिया और पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जमीन आम सर्वसाधारण की हुई और सर्वे में रास्ता दर्ज है तो बरसात के बाद निर्माण कराया जाएगा। आश्वासन के बाद करीब चार घंटे से जारी सड़क जाम समाप्त हुआ।