logo

जमशेदपुर सीट से विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहे मौजूद

LOLO.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने आज नामांकन किया। उनके प्रस्तावक आजसू नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस बने हैं। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया है। महतो के नामांकन में खास तौर से शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कृषि एवं जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे थे। इनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी थे। नामांकन के बाद शेखावत ने कहा कि इस बार विद्युत वरण महतो पिछली बार से भी अधिक चार लाख के अंतर से जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 400 से अधिक सीट जीतेगी और इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, वह है कहां। वह तो भ्रष्टाचारियों का घमंडिया गठबंधन है।

Tags - Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur Lok Sabha Constituency Vidyut Varan Mahato BJP Candidate Vidyut Varan