logo

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे गिरिडीह, सिख समाज की समस्याओं पर की चर्चा

giridih_jyoti_singh.jpg

गिरिडीह
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू शनिवार को गिरिडीह पहुंचे. इस दौरान नया परिसदन भवन में गिरिडीह के सिख समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात की और गिरिडीह आगमण पर उनका स्वागत किया. इस दौरान आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने सिख समाज के लोगों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने सिख समाज के प्रतिनिधियों को मुख्य रूप से गुरुद्वारे में कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का फार्म भरवाने के अलावे ईडब्लूएस सर्टिफिकेट बनाने में आ रही त्रुटियों को दूर करने की बात कही. 
मौके पर गुरु कृपा सेवा सोसाइटी के प्रधान कुशल सलूजा के अलावे पत्रकार जगजीत सिंह बग्गा, रॉबी चावला, अलंकार सिंह उर्फ रिशी चावला, संदीप सिंह सहित सिख समाज के लोगों ने वार्ता करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र को लेकर उनके समाज के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि ईडब्लूएस सर्टिफिकेट बनाने के लिए भी उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है. 
इस दौरान झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि ओबिसी से संबंधित जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रहे दिक्कतों को जल्द ही दूर किया जायेगा. मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में रखा गया है. वहीं ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वयं अभिप्रमाणित कर अंचल कार्यालय में जमा करें. जहां प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेवारी अधिकारियों की होगी. इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरिडीह के अलावे हजारीबाग और कोडरमा के अल्पसंख्यकों के लिए उच्च शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही कराई जायेगी. इसके लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री के समक्ष शीघ्र प्रस्ताव रखा जाएगा.

 

Tags - Jharkhand Minority Commission VP jyoti singh jyoti singh mathur jyoti singh mathur news latest jharkhand News jharkhand news Updates latest jharkhand Updates Giridih news Updates Giridih news in hindi