logo

दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा ICU में भर्ती, स्थिति गंभीर

ेपोी1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा की तबीयत बेहद ज्यादा खराब है। उनकी तबीयत लेकर फैंस बेहद परेशान हैं और उनकी चिंता में हैं। शारदा सिन्हा इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है। फैंस को उनकी चिंता सता रही है। सब जानना चाह रहे हैं कि शारदा सिन्हा की तबीयत कैसी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शारदा सिन्हा को लेकर अभी तक यही जानकारी मिल पा रही है कि उनकी हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही अस्पताल की तरफ से भी अभी तक सिंगर को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। शारदा सिन्हा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती एडमिट कराया गया है।


अभी भी शारदा सिन्हा की हालत गंभीर
गौरतलब है कि शारदा सिन्हा बीते हफ्ते से अस्पताल में एडमिट थी। हालत ज्यादा गंभीर होने पर सिंगर को आईसीयू में भर्ती किया गया। जानकारी मिली है कि शारदा सिन्हा को पिछले कई दिनों से खाने-पीने में भी दिक्कत हो रही थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले यानी 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन हो गया था। ब्रजकिशोर सिन्हा ने 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। हालांकि ब्रेन हेमरेज की वजह से ब्रजकिशोर का निधन हो गया था। शादी के 54 साल बाद ब्रजकिशोर अपनी पत्नी शारदा को छोड़कर इस दुनिया से चल बसे। पति के निधन के बाद से ही शारदा बीमार रहने लगीं।


अब हालत इतनी गंभीर हो गई कि दिग्गज सिंगर को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। शारदा सिन्हा के चाहने वाले और शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने के लिए महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सभी की दुआएं सिंगर के साथ हैं। 

Tags - Sharda Sinha Singer Sharda Sinha Singer of Bihar Sharda Sinha News