logo

गुमला : जशपुर रोड से हटाए गए सब्जी विक्रेताओं ने डीसी ऑफिस में लगाईं गुहार, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

gumla_sabzi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला शहर में जशपुर रोड के किनारे सब्जी लगाकर बिक्री करने वाले ग्रामीणों को बीते दिनों अतिक्रमण की बात कहकर वहां से हटा दिया गया। इसके बाद उनकी सब्जी की बिक्री सही रूप से नहीं हो पा रही है, जिससे परेशान होकर आज काफी संख्या में महिलाओं ने डीसी ऑफिस जाकर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन लोगों ने मांग की है कि जशपुर रोड से तो सब्जी विक्रेताओं को हटा दिया गया, लेकिन अन्य सड़कों के किनारे अभी भी सब्जी बिक्री हो रही है। ऐसे में उनकी सब्जी की बिक्री नहीं हो पा रही है, जिससे उनके परिवार का दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जयपुर रोड में ही उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि वे वहीं पर सब्जी बेच सकें और उनका जीवन सही रूप से चल सके।

 

Tags - Gumla updates latest Gumla news Gumla updates Gumla news updates latest Gumla News Gumla Updates in hindi latest news jharkhand latest news jharkhand Updates latest jharkhand News