logo

गढ़वा में सब्जी विक्रेता हत्याकांड का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

ghknrtu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले में तीन दिन पहले हुए सब्जी विक्रेता हत्या मामले का भंडरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 25 फरवरी 2026 को भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में हुई थी, जिसमें सब्जी दुकानदार दीपक चौधरी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर छापामारी टीम ने इस मामले में शामिल अपराधियों की पहचान की। इस दौरान अपराधी विजय सिंह, जेठू सिंह और घटना में सहयोग देने वाले सरजू चौधरी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि यह हत्या मृतक दीपक चौधरी और सरजू चौधरी के बीच पुराने जमीन विवाद के कारण की गई थी। सरजू चौधरी ने इस विवाद को सुलझाने के लिए अपराधियों के माध्यम से वारदात को अंजाम दिया। भंडरिया पुलिस ने इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश बताया।

 

Tags - Garhwa district crime news Vegetable vendor murder Garhwa Garhwa shooting incident Bhandaria police news Garhwa police arrests criminals Land dispute murder India Vijay Singh arrested Garhwa Jethu Singh arrested murder case