logo

मुर्गा देने पर देरी हुई तो शुरू हुआ विवाद, युवक नहीं मिला तो उसके गांव के शख्स को जान से मारा

सहीुो3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां मुर्गा देने में देरी को लेकर हुए विवाद में एक सब्जी विक्रेता की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुल बारिक मियां के रूप में हुई है। यह घटना केल्हवा साप्ताहिक बाजार की है। बताया जा रहा है कि अब्दुल रोज़ की तरह बाजार में सब्जी बेच रहे थे। तभी एक युवक और मुर्गा दुकानदार के बीच झगड़ा होने लगा। विवाद बढ़ने पर युवक भाग गया। इसके बाद मुर्गा दुकानदार और उसके साथियों ने उस युवक को ढूंढने लगे। इतने में उनलोगों को पता चला कि जिस युवक को वो लोग ढूंढ रहे हैं उसी के गांव का अब्दुल बारिक वहां सब्जी बेच रहा है। इसी आधार पर आरोपियों ने अब्दुल को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अब्दुल को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे एमएमसीएच रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक देखते हुए रांची के रिम्स भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।