logo

पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुल्लू मनाली में निधन

CHAMPAI111.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में निधन हो गया। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। परिवार को मिली जानकारी के अनुसार वीर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली गए थे। वहां स्कीइंग करने के बाद वह होटल लौटे। कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। साथ मौजूद दोस्तों ने बिना देर किए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल चंपई सोरेन को दे दी गई है। इस खबर के बाद परिवार में शोक की लहर है।

Tags - Champai Soren grandson death Veer Soren Kullu Manali incident Kullu Manali tourist death case Jharkhand political family tragedy Himachal Pradesh tourist accident news Baboolal Soren son Veer Soren