logo

झारखंड दौरे पर आ रहीं वसुंधरा राजे सिंधिया, उपराजधानी में करेंगी रैली

नोेह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 11 जून को दुमका आएंगी। वह पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली में भाग लेंगी और लोगों को संबोधित करेंगी। उनको भाजपा के एक माह तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान का दुमका लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव में वसुंधरा राजे सिंधिया की रैली आयोजित की जा रही है। यह तैयारियां आगामी 2024 के चुनाव को लेकर है। इस अभियान के माध्यम से पीएम मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा रही है।

 

10 जून को देवघर में रहेंगी

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान को लेकर गुरुवार को देवघर के मैहर गार्डन में भाजपा की गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता देवघर जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने की। कार्यक्रम प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा कि 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलना है। इसी कड़ी में 10 जून को राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया देवघर आ रही हैं। वे इसी दिन देवघर स्थित शिवलोक परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगी। 11 को सुबह नौ बजे वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दुमका रवाना हो जायेंगी। इसलिए इस जनसभा को सफल बनाने में अभी से जुट जायें। 12 जून को कोडरमा के बगोदर में और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के तोपचांची में 15 जून को जनसभा को संबोधित करेंगी. 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N