द फॉलोअप डेस्क
बिहार और झारखंड के लिए मंगलवार को एक अच्छी खबर आई। लंबे समय से बिहार और झारखंड के लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा करने का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। दरअस पटना-रांची के बीच चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के आठ कोच चेन्नई से बिहार पहुंच गए। बक्सर से होते हुए ट्रेन कुछ मिनट के लिए आरा में रुकी थी। इस दौरान यह ट्रेन आकर्षण का केंद्र बन गई। कोई करीब से छू कर देखना चाह रहे थे तो कोई सेल्फ लेते दिखा। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच मंगलवार शाम पटना जंक्शन पहुंच गए। जानकारी के अनुसार इसकी 8 बोगियां मंगलवार देर रात तक राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच जाएंगी। इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर 'वंदे भारत' के परिचालन की तारीख तय होगी।

जून महीने के दूसरे सप्ताह से ट्रैक पर दौड़ेगी
वंदे भारत एक्सप्रेस जून महीने के दूसरे सप्ताह से ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। इस ट्रेन को शुरू करने से पहले पटना से रांची तक के पटरी को सुरक्षा मानकों के तहत दुरुस्त किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार की मानें तो पटना-रांची रूट के लिए 8 बोगियों वाले रैक का अलॉटमेंट किया गया है। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तारीख की घोषणा ट्रायल रन और ट्रेक का काम कंप्लीट होने की बाद की जाएगी। रेलवे सूत्रों की मानें तो जून महीने के दूसरे वीक में वंदे भारत ट्रेन को चलाने का प्लान है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N