logo

भाभी ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो शख्स ने डेढ़ साल के भतीजे को पटककर मार डाला

Screenshot_2026-05-31_072730.jpg

उत्तर प्रदेश 
एक युवक ने मात्र डेढ़ साल के मासूम बच्चे को सड़क पर बार-बार पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से सामने आई इस बहुत ही भयानक और रूह कंपा देने वाली वारदात के CCTV फुटेज को देख कर लोगों के मन में भय  उत्पन्न कर देगी। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद गुस्से में आरोपी जितेंद्र पाठक को  लगा कि यह मासूम बच्चा उसके रास्ते की रुकावट है। इसलिए वह बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 
सोशल मीडिया में चर्चा का विषय आईए जानते है
जितेंद्र पाठक बुदौन का रहने वाला था और आरव की मां रति देवी के तलाक के मामले में मदद कर रहा था। रति देवी से उसकी शादी करने की इच्छा थी, लेकिन जब महिला ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपी ने बच्चे को अपनी राह का रोड़ा मान लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर ले गया और फिर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। 30 मई को हुई इस घटना में 24 वर्षीय जितेंद्र पाठक (उर्फ विराज) ने मात्र डेढ़-दो वर्ष के मासूम बच्चे आरव को बार-बार सड़क पर पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी जितेंद्र पाठक बच्चे को गोद में उठाए सड़क पर चल रहा है। अचानक वह बच्चे को जोर से नीचे पटक देता है। बच्चा गिरकर छटपटाता है, लेकिन आरोपी रुकता नहीं है। वह बच्चे को फिर से उठाकर बार-बार सड़क पर देर तक पटकता रहता है। यह बेहद दिल दहला देने वाला और क्रूर दृश्य है।

 
मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जितेंद्र
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी को ढूंढ निकाला गया। पकड़ने के दौरान जितेंद्र ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और आरोपी को पैर में गोली लगी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपने अपराध को कबूल भी लिया है।मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। स्थानीय लोग और बच्चे के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। बच्चे की मां रति देवी सदमे में हैं।

Tags - Crime News Uttar Pradesh Child Murder CCTV Footage Breaking News