logo

गिरिडीह : बरवाडीह हाईस्कूल में चहारदीवारी नहीं, प्रधानाध्यापक ने गिरिडीह DC से लगाई गुहार

बरवाडीह हाईस्कूल में चहारदीवारी नहीं, प्रधानाध्यापक ने गिरिडीह DC से लगाई गुहार

गिरिडीह
तिसरी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरवाडीह में चहारदीवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं और स्कूल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने गिरिडीह के उपायुक्त को पत्र लिखकर चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग की है।
प्रधानाध्यापक ने पत्र में बताया है कि विद्यालय भवन गांव से हटकर नदी के किनारे स्थित है। चहारदीवारी नहीं होने के कारण स्कूल बंद होने के बाद असामाजिक तत्व परिसर में घुसकर चापाकल और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे विद्यालय की संपत्ति को नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि चहारदीवारी के अभाव में छात्र-छात्राओं को भी परेशानी होती है। प्रधानाध्यापक ने उपायुक्त से मामले पर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Barwadih School Giridih Tisri Boundary Wall Jharkhand Education